BREAKING

‘आप’ के हल्लाबोल के आगे झुका बिजली विभाग, गोकुल नगर में खतरनाक ट्रांसफार्मर का खुला बॉक्स तुरंत कराया बंद

Share:

​अल्टीमेटम खत्म होते ही 'आप' नेता मिथलेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेरा गुढ़ियारी बिजली दफ्तर, मौके पर ही करानी पड़ी कार्रवाई।

​"मोहल्ले में न विधायक के बच्चे खेलते हैं न अधिकारियों के,  गरीब मासूम बच्चे खेलते हादसा हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा?" – अधिकारियों पर बरसे मिथलेश साहू।

​रायपुर: गुढ़ियारी के गोकुल नगर गली नंबर 02 में खुले पड़े जानलेवा ट्रांसफार्मर को लेकर आम आदमी पार्टी का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही आज 'आप' नेताओं और जनता ने बिजली दफ्तर का उग्र घेराव कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया व छाया पार्षद मिथलेश साहू के नेतृत्व में हुए इस आक्रामक प्रदर्शन के आगे विभाग को घुटने टेकने पड़े।

​'आप' की बड़ी उपलब्धि: मौके पर ही झुका प्रशासन

​आंदोलन और जनता के भारी आक्रोश के दबाव में बिजली विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। अधिकारियों ने मौके पर ही गोकुल नगर के उस खतरनाक खुले बॉक्स ट्रांसफार्मर को तुरंत बंद करवाया, जो महीनों से मासूम बच्चों के लिए मौत का जाल बना हुआ था।

​अधिकारियों को मिथलेश साहू की दो टूक चेतावनी

​घेराव के दौरान 'आप' नेता मिथलेश साहू ने मुख्य कार्यपालन अभियंता को आड़े हाथों लेते हुए गरजकर कहा:

​"इस गरीब मोहल्ले की गलियों में न तो क्षेत्र के विधायक के बच्चे खेलते हैं और न ही आप जैसे बड़े अधिकारियों के। यहाँ आम जनता के मासूम बच्चे रहते हैं। कल को अगर यहाँ कोई बड़ी दुर्घटना हो गई, तो क्या आप अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेंगे?"

मुख्य कार्यपालन अभियंता के सामने रखी गईं 3 खरी मांगें:

​ट्रांसफार्मर फेंसिंग: गोकुल नगर सहित क्षेत्र के सभी खतरनाक ट्रांसफार्मरों की तत्काल फेंसिंग की जाए।

​शिकायत नंबरों में सुधार: विभाग का शिकायत नंबर जनता का निवारण करने के लिए है, उनकी 'परेशानी' बढ़ाने के लिए नहीं। कॉल तुरंत उठाए जाएं।

​अघोषित बिजली कटौती बंद हो: इस भीषण गर्मी में क्षेत्र में की जा रही बार-बार की अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद किया जाए।


​मुख्य कार्यपालन अभियंता ने विभाग की गलती मानते हुए इन तीनों मांगों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।


​आंदोलन में ये शीर्ष पदाधिकारी रहे उपस्थित:

इस आक्रामक घेराव में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, प्रदेश सचिव सुरेंद्र बिसेन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव कुमार शर्मा, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, RTI विंग के प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव स्वाति तिवारी, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, छाया पार्षद डॉ. विजय देवांगन, छाया पार्षद प्रशांत किशोर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share: