शहरों और वार्डों में कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा, नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और आम जनता परेशान है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के बजाय यूजर चार्ज बढ़ाकर आर्थिक बोझ डाल रही है।
जनता पूछ रही है कि जब सफाई व्यवस्था ही ठीक नहीं है तो बढ़ा हुआ यूजर चार्ज किस बात का वसूला जा रहा है?
कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में अगर सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो जितने भी भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी विधायक पुरन्दर मिश्रा जी और विधायक सुनील सोनी जी , राजेश मूणत जी विधायक,मोती लाल साहू जी विधायक के यह कचरा बोरे में भरकर उनके घर में पार्सल करके भिजवाया जाएगा रायपुर की जनता त्रस्त है