रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे में तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने और रेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।

यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाएगी। इस अभियान में कुल 35 तकनीकी श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं।

भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कई अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों का उद्देश्य रेलवे के तकनीकी ढांचे को मजबूत करना और परिचालन सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

रेल मंत्रालय की इस मंजूरी के बाद अब जल्द ही RRB द्वारा विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है। इसमें पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अधिसूचना पर नजर बनाए रखें और समय पर आवेदन करें।