रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन-1 कार्यालय में नव-नामांकित पार्षद (एल्डरमेन) बी. श्रीनिवास राव और विक्रम सिंह ठाकुर का आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों एल्डरमेन के पद की शपथ लेने के बाद जोन कार्यालय पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अम्बिका साहू, परमिला बल्लाराम साहू, राजेश कुमार देवांगन तथा जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों एल्डरमेन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि दोनों एल्डरमेन अपने अनुभव और जनसेवा की भावना के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।