रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सम्मिलन बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नव-नामांकित 10 एल्डरमैनों का निगम सदन में भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आयोजित बैठक में महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी नव-नामांकित सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ के आदेशानुसार आयोजित इस विशेष बैठक में नव-नामांकित एल्डरमैन रामकिकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडमुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर और ऋषि साहू का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सुझाव नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और आयुक्त संबित मिश्रा ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।