रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर (शुक्रवार) को रायपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा।

इससे पहले राज्य सरकार ने 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। हालांकि, बाद में गोवर्धन पूजा के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिए जाने के कारण, शासन ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को निरस्त करते हुए इसे बदलकर 20 नवंबर कर दिया है। इस दिन रायपुर जिले के सभी सरकारी दफ्तरों और कार्यालयों में अवकाश रहेगा।