रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में बुधवार शाम डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद किया गया। शनिवार देर रात पानी की सतह पर शव दिखाई देने के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि आदिल दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने गया था। इसी दौरान तैराकी को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी थी। पानी में तैरने के दौरान आदिल गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

कई घंटों की तलाश के बाद शनिवार देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया। शव मिलने की सूचना के बाद कई दिनों से इंतजार कर रहे परिजनों को जानकारी दी गई।

हादसे के बाद ब्लू वॉटर जैसे जलाशयों में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गहरे पानी में बिना सुरक्षा उपायों के तैराकी करना जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों से ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।