"रायपुर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड के अंतर्गत अम्लीडीह में नाले में गिरकर 5 साल के मासूम काव्यांश की मौत की खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है । खेलते-खेलते एक बच्चे की जान चली जाना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है।

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार के ऊपर हुई इतनी बड़ी घटना पर दुःख व्यक्त किया ओर अपनी संवेदना पीड़ित परिवार के सम्मुख व्यक्त की

स्थानीय लोगों ने बार-बार शिकायत की, पर नाले का काम नहीं हुआ। आज उसकी कीमत एक परिवार को अपने लाल की जान देकर चुकानी पड़ी।


मैं दिवंगत बच्चे के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि मैं

जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग करता हूं कि:


1. तुरंत जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो

2. *पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

3. शहर की सभी बड़े नाले नालियों नालियों को 15 दिन में ढका जाए ताकि आगे कोई और हादसा न हो

अगर निगम अब भी नहीं चेता तो कब जागेगा

इस नाले को ढकने के लिए सुशासन तिहार में वहां आसपास की जनता ने चार से पांच बार आवेदन दिया था जिस पर किसी भी प्रकार की कोई पहल नगर पालिक निगम द्वारा नहीं होना अपने आप में एक सवाल खड़ा करती है ?

लगातार रायपुर नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है चाहे वह हीरापुर जरवाए में दो बच्चों की मकान के गड्ढे में डूब कर हुई मौत की बात हो या रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में दो सफाई कर्मचारीयो की मौत की बात हो और यह घटना आज पुनः हो गई केवल खानापूर्ति करना है क्या

कहीं ना कहीं इन मामलों में रायपुर नगर निगम ही जिम्मेदार रहा है

नगर निगम रायपुर को अपनी जिम्मेदारी समझी होगी अब ऐसा नहीं चलेगा अब तो ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जब तक नहीं होगी तो ऐसी घटनाएं की पुनरावृत्ति होती रहेगी