रायपुर, 2 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुटखा माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा भारी मात्रा में जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान गोदाम का मालिक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जीएसटी विभाग को दी गई जानकारी:
भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा मिलने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना राज्य और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग को दे दी है। सूचना मिलते ही जीएसटी की टीम भी मौके पर पहुँचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
इन बिंदुओं पर हो रही है जांच:
- सप्लाई नेटवर्क: यह प्रतिबंधित गुटखा कहां से लाया गया था और इसे रायपुर के किन-किन इलाकों या दुकानों में खपाया जाना था, इसकी तहकीकात की जा रही है।
- टेक्स चोरी: बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण और परिवहन के दौरान कितनी टैक्स चोरी की गई है, जीएसटी विभाग इसकी वित्तीय जांच कर रहा है।
- मुख्य आरोपी की तलाश: पुलिस और प्रशासन गोदाम मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।