जगदलपुर। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा से लगे भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर वन मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार तीन जवान घायल हुए हैं।

घटना के बाद तीनों घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मंत्री केदार कश्यप ने घायल जवानों का हालचाल जाना और उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए।

फिलहाल तीनों जवानों का उपचार जारी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।